'रेड-डी-हिमालय' रैली में हिस्सा लेंगे 250 चालक
शिमला, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय रास्तों से होकर गुजरने वाली दसवीं मारुति सुजुकी 'रेड-डी-हिमालय' रैली में 250 चालक अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
आठ दिनों तक चलने वाली इस रैली के दौरान चालक 2400 किलोमीटर दूरी तय करेंगे। इसका उद्घाटन दो अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होगा।
आठ दिनों तक चलने वाली इस रैली के दौरान चालक मनाली, काजा, पेट्सियो, कारगिल और जांसकार होते हुए लेह पहुंचेंगे।
हिमालय मोटरस्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष विजय परमार ने आईएएनएस को बताया कि अपनी यात्रा के दौरान चालक 17582 फुट की ऊंचाई पर स्थित तांगलांग ला दर्रे समेत छह पर्वतीय दर्रो से होकर गुजरेंगे।
कुल 80 चालक प्रतियोगिता के 'एक्स-ट्रीम' वर्ग में हिस्सा लेंगे, जबकि 130 'एडवेंचर ट्रायल' और 40 'टू-व्हीलर' वर्ग में शरीक होंगे। इनमें आठ महिलाएं और तीन विदेशी चालक भी हैं।
दुनिया की सबसे कठिन पर्वतीय रैली में इस वर्ष ब्रिटेन, ब्राजील और बेल्जियम सहित कई अन्य देशों के चालक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications