हिमाचल के मंदिरों में नारियल चढ़ाने पर पाबंदी लगी
शिमला, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। नवरात्रि उत्सव के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ मंदिरों में नारियल चढ़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में हाल में हुए विस्फोटों को ध्यान में रखते हुए कई मंदिरों में और उसके बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।
पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) एस. आर. मार्डी ने आईएएनएस से कहा, "नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि उत्सव के दौरान किसी भी अनहोनी घटना से बचने के लिए हमने कांगड़ा जिले के ब्रजेश्वरी देवी, ज्वाला देवी और चामुंडा देवी मंदिरों में नारियल चढ़ाने पर रोक लगा दी है।"
उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्तों को भी इन मंदिरों में तैनात कर दिया है।
मार्डी के अनुसार सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 150 से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। शहर की ओर से तीनों मंदिरों में प्रवेश का रास्ता भी बंद कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications