बीमारियों पर नियंत्रण के लिए पंजाबी खाने का अध्ययन
वैंकूवर, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। कनाडा के एक विश्वविद्यालय ने स्थानीय पंजाबी समुदाय की खान-पान संबंधी आदतों का विस्तृत अध्ययन किया है ताकि वह खानपान संबंधी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए नए सुझाव दे सके।
वैंकूवर, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। कनाडा के एक विश्वविद्यालय ने स्थानीय पंजाबी समुदाय की खान-पान संबंधी आदतों का विस्तृत अध्ययन किया है ताकि वह खानपान संबंधी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए नए सुझाव दे सके।
ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के पोषण विभाग की प्रोफेसर ग्वेन चैपमेन ने आईएएनएस को बताया, "भारतीयों में हृदय संबंधी और टाइप टू मधुमेह जैसी बीमारियां अधिक पाई जाती हैं। इस संदर्भ में हम ये जानना चाहते थे कि पंजाबी अथवा भारतीय समुदाय के भोजन में कौन से फायदेमंद तत्व हैं।"
उन्होंने बताया कि इस अध्ययन में कनाडा के पंजाबी, यूरोपीय और अफ्रीकी समुदायों की खानपान की आदतों का अध्ययन किया गया।
उन्होंने कहा कि हमने पाया कि यूरोपीय मांस और आलू ज्यादा खाते हैं जबकि पंजाबी परिवारों में रोज अलग तरह का भोजन पकता है। भारतीय परिवारों के युवा भोजन में कनाडाई व्यंजनों को तरजीह देते हैं। परिवार के बुजुर्ग भारतीय व्यंजनों को पसंद करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications