भारत दौरे के लिए अपने चयन से हैरान हैं शाह
लंदन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। मिडिलसेक्स के लिए आउंटी खेलने वाले ओवेस शाह भारत दौरे लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में जगह पाने के बाद हैरान हैं।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'मेट्रो' के मुताबिक माइकल वॉन को टीम से हटाने के बाद शाह और भारतीय मूल के खिलाड़ी रवि बोपारा 15 सदस्यीय टीम की दौड़ में शामिल थे।
बोपारा को कई लोग तगड़ा दावेदार मान रहे थे लेकिन 2006 में भारत के खिलाफ मुंबई में अपने पहले टेस्ट मैच में 88 रन की पारी खेलने के कारण शाह को भारत दौरे पर जाने का मौका मिल गया।
शाह ने स्वीकार किया कि वे अपने चयन को लेकर आश्वस्त नहीं थे। उन्होंने कहा, "चयन प्रमुख ज्यौफ मिलर ने जब मुझे फोन पर बताया कि मैं भारत दौरे के लिए चुन लिया गया हूं तो मेरी हैरानी का ठिकाना न था। मैं तनिक भी आशा नहीं कर रहा था लेकिन अब मुझे बहुत खुशी हो रही है।"
22 अक्टूबर 1978 को पाकिस्तान के कराची शहर में जन्मे शाह ने अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 34 के औसत से 136 रन बनाए हैं, जिनमें एक अर्धशतक शामिल है। उन्हें मध्यक्रम के अच्छे बल्लेबाज और उपयोगी ऑफ ब्रेक गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications