राजस्थान में मंदिर में भगदड़, 144 मरे (लीड-4) (अंतिम पैराग्राफ में संशोधन के साथ)

जोधपुर, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के जोधपुर शहर में प्रसिद्ध मेहरानगढ़ किले के चामुंडा माता मंदिर में मंगलवार तड़के मची भगदड़ में कम से कम 144 लोगों की मौत हो गई और 300 घायल हो गए।

मृतकों में अधिकतर पुरूषों के होने की संभावना है। यह हादसा उस समय हुआ जब लोग पूजा के बाद मंदिर से लौट रहे थे। पुरूषों की पंक्ति में एक अवरोधक टूट जाने से लोग एक दूसरे पर गिरने लगे जिससे भगदड़ मच गई।

नवरात्र के कारण मंदिर में हजारों लोग पूजा करने आए थे। राज्य के गृह सचिव एस. एन. थानवी ने आईएएनएस को बताया कि हादसे में कम से कम 144 लोग मारे गए हैं और 300 घायल हुए हैं।

घायलों को जोधपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। राज्य के गृहमंत्री जी. सी. कटारिया ने इसे बड़ा हादसा करार दिया है।

कटारिया ने कहा कि पुरुषों की पंक्ति में एक अवरोधक टूटने और एक पुरूष के गिर जाने के बाद भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा, "लोग एक दूसरे पर गिरने लगे थे।"

पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के समय मंदिर में करीब 10 हजार लोग थे।

गौरतलब है कि सन 1460 में जोधपुर के तत्कालीन शासक राव जोधा ने मेहरानगढ़ किले के चामुंडा मंदिर में देवी की प्रतिमा स्थापित की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+