उत्तरप्रदेश में नौका दुर्घटना, 2 की मौत , 9 लापता
बांदा, 30 सितंबर(आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में सोमवार देर शाम यमुना नदी में एक नाव दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। नाव पर 15 लोग सवार थे। बचाव एवं राहत दल ने दो शव निकाले हैं। 9 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

जिले के पैलानी थाना प्रभारी आर.के.मिश्रा ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया कि पिपरोदर गांव के 15 लोग सोमवार देर शाम नाव पर सवार होकर यमुना नदी में पूजा करने जा रहे थे।
नदी के तेज बहाव के कारण नाव पलट गई। रात होने के कारण राहत और बचाव कार्य तत्काल सुचारू रूप से शुरु नहीं हो सका। राहत और बचाव दल ने मंगलवार को नदी से दो शव निकाले हैं। 9 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि बाकी लोग तैरकर बाहर आ गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications