हेपटाइटिस बी से जुड़ा है अग्नाशय के कैंसर का खतरा

वाशिंगटन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। क्या आप जानते हैं कि हेपटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) के संक्रमण से पीड़ित मरीजों को अग्नाशय का कैंसर होने का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में अधिक होता है।

टेक्सास विश्वविद्यालय के एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर द्वारा किए गए एक अध्ययन के निष्कर्ष में यह बात कही गई है। इसके अलावा यह सुझाव भी दिया गया है कि इस खतरनाक कैंसर के मरीजों में कीमोथेरेपी के कारण एचबीवी के दोबारा सक्रिय होने का खतरा भी रहता है।

इसके अलावा इस अध्ययन ने धूम्रपान, मधुमेह और परिवार में किसी को यह बीमारी होने पर इसका खतरा बढ़ने की बात की भी पुष्टि की है।

ये निष्कर्ष सन 2000 में प्रारंभ एंडरसन सेंटर के अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित 476 मरीजों और 879 सामान्य लोगों पर किए गए अध्ययन के बाद निकाले गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में हर वर्ष नए 37,000 लोगों में अग्नाशय के कैंसर का पता चलता है और सालाना करीब 34,000 लोगों की मृत्यु भी हो जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+