वार्न की निगाह में सचिन अब भी सर्वश्रेष्ठ

सिडनी, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। दुनिया के महानतम गेंदबाजों में शुमार आस्ट्रेलिया के शेन वार्न की निगाह में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब भी दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर हैं।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'टाइम्स' के मुताबिक कुछ वर्ष पहले अपनी पसंद के 50 खिलाड़ियों की सूची में सचिन को पहले स्थान पर रखने वाले वार्न ने अपनी नई पुस्तक 'शेन वार्न सेंचुरी' में शामिल शीर्ष-100 खिलाड़ियों में भी सचिन को सबसे ऊपर रखा है।

अपनी पुस्तक में वार्न ने सचिन के बारे में लिखा है, "जिस खिलाड़ी को सर डोनाल्ड (डॉन) ब्रैडमैन ने शैली के मामले में अपने सबसे करीब पाया था, उस सचिन तेंदुलकर को मैं अपनी सूची में सबसे ऊपर रख रहा हूं। मुझे इस बात का गर्व है कि डॉन के 90वें जन्मदिन पर सचिन के साथ मैं भी डॉन से मिलने गया था।"

वार्न लिखते हैं कि सचिन सही मायने में जीनियस हैं और क्रिकेट की उनकी समझ सबसे अलग है। बकौल वार्न, "सचिन अपनी रणनीति पर चलते हैं। प्रत्येक श्रंखला से पहले वे व्यक्तिगत स्तर पर रणनीति बनाते हैं। उनके जैसे महान खिलाड़ी के वक्त में क्रिकेट खेलना मेरे लिए गर्व की बात है।"

वार्न ने अपनी सूची में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को दूसरा, वेस्टइंडीज के ही तेज गेंदबाज कर्टली एंब्रोस को तीसरा और आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर को चौथा स्थान दिया है।

पहले 10 खिलाड़ियों में पांच आस्ट्रेलियाई शामिल हैं। इनमें बॉर्डर के अलावा ग्लेन मैक्ग्राथ (5), रिकी पोंटिंग (8), मार्क वॉ (9) और इयान हिली (10) हैं। भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले वार्न की सूची में 13वें स्थान पर हैं, जबकि राहुल द्रविड़ 20वें और वीरेंद्र सहवाग 35वें स्थान पर हैं।

वार्न की सौ खिलाड़ियों की सूची में कुल 10 भारतीय शामिल हैं। सचिन, द्रविड़, कुंबले और सहवाग के अलावा कपिल देव (43), दिलीप वेंगसरकर (49), मोहम्मद अजहरूद्दीन (55), हरभजन सिंह (67), वी.वी.एस. लक्ष्मण (77) और सौरव गांगुली (96) इस सूची में शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+