खराब दौर से निकलने को लेकर आश्वस्त हैं पोंटिंग
सिडनी, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग को भरोसा है कि चार मैचों की टेस्ट श्रंखला के दौरान वे भारत में अपना खराब रिकार्ड सुधारने में सफल रहेंगे।
पोंटिंग ने भले ही दुनिया भर में जमकर रन बटोरे हैं लेकिन भारत में भारतीय टीम के खिलाफ वे अपनी छवि के साथ न्याय नहीं कर सके हैं।
इंग्लैंड के समाचार पत्र 'दी टेलीग्राफ' ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, "इसमें कोई शक नहीं कि भारत में मेरा अंतर्राष्ट्रीय करियर उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। हालांकि इस बार आशा है कि मेरे बल्ले से काफी रन निकलेंगे।"
पोंटिंग पर भारत दौरे में काफी दबाव होगा। भारत में उनका औसत 12 का है। युवाओं को भारत के खिलाफ अच्छे खेलने को प्रेरित करने के लिए उन्हें सही मायने में एक कप्तान की तरह खेलना होगा।
पोंटिंग ने कहा, "मैं एक सप्ताह तक जबरदस्त मेहनत करूंगा। मैं चाहता हूं कि हालात में मेरे वश में रहे। मैं अपने साथियों को प्रेरित करने की भरपूर कोशिश करुं गा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications