छवि में बंधने वाले कलाकार नहीं होते : के. के. मेनन

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। विविध तरह के किरदार निभाने में यकीन रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता के. के. मेनन मानते हैं कि एक खास तरह की भूमिका निभाने की चाहत रखने वाले अच्छे अभिनेता नहीं होते।

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। विविध तरह के किरदार निभाने में यकीन रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता के. के. मेनन मानते हैं कि एक खास तरह की भूमिका निभाने की चाहत रखने वाले अच्छे अभिनेता नहीं होते।

मेनन किसी खास छवि में बंधना नहीं चाहते। गोल्डी बहल निर्देशित इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म 'द्रोण' में वे खलनायक की भूमिका में दिखेंगे।

मेनन ने आईएएनएस से कहा, "इस फिल्म के खलनायक का किरदार मुझे आकर्षक लगा इसलिए मैंने यह भूमिका निभाई। इससे पहले मैंने ऐसा किरदार पहले कभी नहीं निभाया था, लेकिन ऐसा नहीं है कि भविष्य में भी मैं केवल नकारात्मक भूमिकाएं ही निभाऊंगा।"

मेनन के अनुसार आजकल के दर्शक अंतर्राष्ट्रीय फिल्में भी देखने लगे हैं। ऐसे में किसी कलाकार को खास तरह के किरदार में नहीं बांध सकते।

वे कहते हैं, "मैं मानता हूं कि यदि कोई किसी खास तरह की छवि में बंध जाता है तो वह कलाकार नहीं हो सकता। कलाकारों को सिर्फ अपना काम करना चाहिए और बाकी सब दर्शकों पर छोड़ देना चाहिए।"

मेनन के अनुसार छवि इंसान के कार्यो से बनती है। मेनन का कहना है कि उनके लिए यह केवल एक काम है और वे इसे ऐसे ही करते रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+