ब्रिटिश खुफिया एजेंसी ने भर्ती के लिए 'फेसबुक' में विज्ञापन दिया
लंदन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। वे दिन गए जब ब्रिटिश जासूस कैंब्रिज और आक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों से आते थे। देश की प्रमुख खुफिया संस्था एम16 अब नई भर्ती के लिए सोशल नेटवर्किं ग साइट 'फेसबुक' पर विज्ञापन दे रही है।
लंदन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। वे दिन गए जब ब्रिटिश जासूस कैंब्रिज और आक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों से आते थे। देश की प्रमुख खुफिया संस्था एम16 अब नई भर्ती के लिए सोशल नेटवर्किं ग साइट 'फेसबुक' पर विज्ञापन दे रही है।
फेसबुक पर इस खुफिया संस्था के तीन विज्ञापन चल रहे हैं, इसमें पहले विज्ञापन का लक्ष्य स्नातक हैं।
विज्ञापन कहा गया है, "किसी भी उम्र के स्नातक ऑपरेशनल आफिसर और वैश्विक खुफिया जानकारी इकट्ठा करने तथा उनके विश्लेषण में लंबा करियर विकसित कर सकते हैं।"
एक दूसरा विज्ञापन उन लोगों को देखकर दिया गया है जो अपना पेशा बदलना चाहते हैं। इसके अनुसार, "करियर बदलने का समय है? एम16 आपके कौशल का उपयोग कर सकता है।"
एम16 के तीसरे विज्ञापन में इतिहास में खुफिया एजेंसी की भूमिका को उभारने का प्रयास किया गया है। इस विज्ञापन में कहा गया है, "दुनिया की घटनाओं में एक करियर, ब्रिटेन को सुरक्षित रखने और दुनिया की घटनाओं को प्रभावित करने में मदद।"
सामचार पत्र 'द गार्जियन' के अनुसार ये विज्ञापन तब प्रकट होते हैं जब फेसबुक के सदस्य एक दूसरे से संपर्क करते हैं। एम16 का कहना है कि वह चाहती है उसके अधिकारी जिस समाज की सेवा करते हैं, उसे प्रतिबिंबित करें।
विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि संगठन में रोजगार की सूचना प्रसारित करने के लिए कई सार्वजनिक चैनलों का उपयोग किया जाता है और फेसबुक इसका ताजा उदाहरण है।
प्रवक्ता ने बताया कि बहरहाल इन तीन विज्ञापनों पर लोगों की प्रतिक्रिया काफी बढ़िया है।
गौरतलब है कि सीकेट्र इंटेलीजेंस सर्विस (एसआईएस) को आमतौर पर एम16 के नाम से जाता है। इसकी स्थापना कमेटी ऑफ इंपीरियल डिफेंस के सुझाव पर सीक्रेट सर्विस ब्यूरो के विदेश प्रभाग के रूप में अक्टूबर 1909 में की गई थी। सीक्रेट सर्विस ब्यूरो का जल्दी ही सीकेट्र सर्विस के रूप में संक्षिप्तीकरण कर दिया गया। एस.एस. ब्यूरो ही आज एस.एस है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications