नेपाल दौरे पर आएंगे संयुक्त राष्ट्र महासचिव

काठमांडू, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहाल 'प्रचंड' के आमंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून अगले महीने दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल आएंगे।

काठमांडू, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहाल 'प्रचंड' के आमंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून अगले महीने दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल आएंगे।

इसे नेपाल की नई माओवादी सरकार की एक बड़ी कूटनीतिक विजय के तौर पर देखा जा रहा है। इससे शांति प्रक्रिया पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता जिमी कार्टर के बाद बान माओवादियों का समर्थन करने वाले विश्व के दूसरे प्रभावशाली नेता होंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 63वें सत्र में भाग लेकर 10 दिवसीय न्यूयार्क यात्रा से लौटने के बाद मंगलवार को त्रिभुवन हवाई अड्डे पर प्रचंड ने पत्रकारों को बताया कि बान 30 अक्टूबर को नेपाल आएंगे।

प्रंचड और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की मुलाकात शनिवार को हुई, जिसमें यात्रा का निमंत्रण दिया और स्वीकार किया गया।

गौरतलब है कि इस वर्ष के आरंभ में अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने भी संविधान सभा के ऐतिहासिक चुनावों का निरीक्षण करने के लिए बान को आमंत्रित किया था। बहरहाल बान ने इस आमंत्रण का लाभ नहीं उठाया।

नेपाल की शांति प्रक्रिया में संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक शाखा का बड़ा दांव लगा हुआ है, क्योंकि नेपाल में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएन) सरकार माओवादियों की सेना और हथियारों की निगरानी कर रहा है।

माओवादियों के भूमिगत संगठन से सत्तारूढ़ दल के रूप में बदलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेपाल के बड़े राजनीतिक दल यूएनएमआईएन को अब कोई बड़ी भूमिका नहीं देना चाहते। परंतु संयुक्त राष्ट्र शांति प्रक्रिया में आगे भी भागीदारी चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+