थाइलैंड में चीन से आयातित दूध में मेलामाइन मिला
बैंकाक, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। थाइलैंड के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने चीन से आयातित 20 टन दूध पाउडर में मेलामाइन पाए जाने की बात कही है।
बैंकाक, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। थाइलैंड के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने चीन से आयातित 20 टन दूध पाउडर में मेलामाइन पाए जाने की बात कही है।
समाचार पत्र 'बैंकाक पोस्ट' ने मंगलवार को कहा, "डच मिल कंपनी के गोदाम से लिए गए दूध पाउडर के नमूने में मेलामाइन रसायन होने के प्रमाण मिले हैं लेकिन एफडीए इस संबंध में कोई चेतावनी जारी करने से पहले मेलामाइन के स्तर का पता लगाने के लिए और जांच कर रहा है।"
एफडीए के महासचिव नारांगसान पीराकित ने कहा कि आगामी परीक्षणों के निष्कर्ष बुधवार को घोषित किए जाएंगे।
उधर, डच मिल के प्रबंध निदेशक थिरायुथ चायसावांगवॉंग ने कहा कि कंपनी एफडीए से दूध पाउडर की गुणवत्ता पर रिपोर्ट मिलने तक उत्पाद को बाजार में नहीं उतारेगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पिछले सप्ताह चीन में मेलामाइन की मिलावट वाले दूध का सेवन करने से चार बच्चों की मौत हो गई थी और करीब 53,000 बीमार पड़ गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications