बिग पिक्चर्स की गुजराती फिल्म दिवाली में प्रदर्शित होगी

अहमदाबाद, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट की फिल्म निर्माण कंपनी 'बिग पिक्च र्स' अब गुजराती फिल्मों के निर्माण में उतर चुकी है। निर्देशक गोविंदभाई पटेल की गुजराती फिल्म 'ढोली तारो ढोल वाजे' दिवाली में रिलीज की जाएगी।

बिग पिक्च र्स अपनी इस फिल्म का प्रमोशन और वितरण राज्य सहित वैश्विक बाजार में भी करेगी।

पटेल कहते हैं, "बिग पिक्च र्स के साथ जुड़कर मैं खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। इससे मेरी फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने का मौका मिल रहा है।"

बिग पिक्च र्स के सीओओ महेश रंगनाथन कहते हैं, "अच्छी फिल्म को भाषा की दीवार रोक नहीं पाती और वह वैश्विक भाषा में संवाद कायम कर सकती है। कई भाषाओं में हम क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के लिए गुजरात हमेशा से ही उनके दिल के करीब रहा है। यही कारण है कि दर्शकों के लिए यह फिल्म लाकर हमें बेहद खुशी हो रही है।"

उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी और इसका संगीत दिल को छू लेने वाला है। दूसरे चरण में इस फिल्म का प्रदर्शन विदेशी बाजारों में भी किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+