सेबी के भरोसे पर चमके शेयर बाजार (लीड-2)

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय नियामक बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष सी. बी. भावे की ओर से मंगलवार को बाजार में स्थिरता का भरोसा दिलाए जाने के बाद भारी गिरावट के साथ खुले देश के शेयर बाजार अंतत: अच्छी खासी बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिका में सोमवार को 'हाउस आफ रिप्रजेंटेटिव्स' द्वारा 700 अरब डॉलर के प्रस्तावित वित्तीय राहत पैकेज बिल को ठुकराए जाने की वजह से आज सुबह बाजार खुलते ही अफरा तफरी मच गई और सेंसेक्स 418 अंक और निफ्टी दो अंक गिरावट दर्शाते हुए खुला।

इससे बाद भावे ने जल्दबाजी में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय शेयर बाजार लचीला हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भावे ने कहा, "क्लियरिंग प्रणाली शेयरों के उतार-चढ़ाव से निपटने में सक्षम है और बाजार कड़ी निगरानी में हैं।"

इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भावे से मुलाकात कर बाजार के मौजूदा हालात पर चर्चा की थी।

भावे ने कहा, "यदि शॉर्ट सेलिंग के मानदंडों के उल्लंघन से संबंधित ठोस सबूत मिलते हैं, तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने यह भी कहा कि सेबी की बाजार के हालात पर पैनी निगाह है, इसलिए चिंता की कोई जरूरत नहीं है।

भावे के इस आश्वासन के बाद बाजारों में तेजी से रिकवरी शुरू हुई और बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सुबह 417.57 अंकों की भारी गिरावट के साथ 12,178.18 पर खुलने के बावजूद कारोबार की समाप्ति पर 264.68 अंक यानी 2.10 प्रतिशत की अच्छी खासी बढ़त साथ 12,860.43 पर बंद हुआ, हालांकि यह 12,995.20 के उच्चतम स्तर और 12,153.55 के न्यूनतम स्तर तक गया।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी आज 71.15 अंक यानी 1.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,921.20 पर बंद हुआ। सुबह यह 2.35 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 3,848.70 पर खु़ला और 3,715.05 के निम्नतम स्तर तक गया। बाद में इसमें काफी रिकवरी हुई और यह 3,966.85 के उच्चतम स्तर तक चला गया।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप सूचकांक 68.96 अंक यानी 1.46 प्रतिशत बढ़त के साथ 4,798.29 पर और स्मालकैप सूचकांक 24.44 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़त के साथ 5,577.47 पर बंद हुआ।

बीएसई में आज सबसे ज्यादा बढ़त वाले बैंक खंड के शेयर 4.92 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तु खंड के शेयर 3.02 प्रतिशत, अचल संपत्ति खंड के शेयर 2.96 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी खंड के शेयर 2.24 प्रतिशत और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु खंड के शेयर 1.98 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि धातु खंड के शेयरों में 1.66 प्रतिशत और दैनिक उपभोक्ता वस्तु खंड के शेयरों में 0.86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+