भारत 'ए' ने अपनी स्थिति मजबूत की

चेन्नई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड 'ए' क्रिकेट टीम के साथ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भाजनकाल तक भारतीय टीम ने 178 रन की कुल बढ़त के साथ स्थिति मजबूत कर ली है।

भोजनकाल तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 160 रन बना लिए थे। कप्तान सुरेश रैना 49 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि जयदेव शाह छह रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

तीसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय बल्लेबाजों ने 133 रन जुटाए। रैना, सलामी बल्लेबाज साहिल कुकरेजा (41) और मुरली विजय (57) की अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत भारत 'ए' अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रही।

पहली पारी में 45 रन बनाने वाले विजय ने एक बार फिर अच्छी पारी खेलकर प्रभावित किया। रैना और विजय के बीच तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई। विजय को लेग स्पिनर आरोन रेडमंड ने मिड-ऑन पर पीटर फुल्टन के हाथों कैच कराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+