नेपाली तराई पार्टी ने भारतीय वाहनों के लिए कर छूट वापस दिलाई
काठमांडू, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में अप्रैल के आम चुनावों में पांचवे सबसे बड़े दल के रूप में उभरी तराई मधेशी लोकतांत्रिक पार्टी(टीएमएलपी) ने सीमा पार से आने वाले भरतीय वाहनों के लिए करों में छूट देने के लिए माओवादी सरकार को विवश कर दिया है।
टीएमएलपी ने सोमवार को कम समय के लिए नेपाल आने वाले वाहनों पर उपकर हटाने की मांग को लेकर अंतरिम संसद ठप कर दी और वे वित्तमंत्री बाबूराम भट्टराई के 24 घंटे के लिए नेपाल आने वाले वाहनों पर नए लागू कर को हटाने पर सहमत होने के बाद ही नरम पड़े।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष वित्तमंत्री रामसरण महत ने 24 घंटे के अंदर वापस लौट जाने वाले भारतीय वाहनों पर से कर हटा लिया था। भारत ने भी एक दिन के लिए सीमा पार आने वाले नेपाली वाहनों को ऐसी छूट दी थी।
पिछले महीने नए माओवादी वित्तमंत्री बाबूराम भट्टारई ने कोष बढ़ाने और सीमा क्षेत्र में परिवहन नियंत्रित करने के उद्देश्य से इस छूट को समाप्त कर दिया था।
इस आदेश के तुरंत बाद भारत में इसका विरोध शुरू हो गया। उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी और अन्य भारतीय संगठनों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किए।
टीएमएलपी ने विरोध प्रदर्शन करने वालों का पक्ष लेते हुए संविधान सभा जो अंतरिम संसद का कार्य भी कर रही है, को ठप कर दिया और वाहनों पर लगे कर को हटाने की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications