राइस के भारत दौरे को 'काला दिवस' के रूप में मनाएंगे वाम दल

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस के भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर के लिए भारत आगमन पर चार अक्टूबर को वाम दल 'काला दिवस' मनाने वाले हैं।

इस दिन वाम दल काले झंडों के साथ प्रदर्शन करेंगे और काले बिल्ले लगाएंगे।

चार वाम दलों-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी और फारवर्ड ब्लाक ने एक संयुक्त बयान में अन्य लोकतांत्रिक दलों और संगठनों से भी आग्रह किया है कि वे भी 'भारत के संप्रभु हितों से विश्वासघात' करने वाली मनमोहन सिंह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हों।

वाम दलों के बयान में कहा गया है कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में भारत को अबाध ईंधन आपूर्ति, रणनीतिक ईंधन भंडारण और परमाणु तकनीक के हस्तांतरण का कोई आश्वासन नहीं है। इसमें ईरान के खिलाफ उठाए जाने वाले कदम भी शामिल हैं।

बयान के अनुसार, "कोई भी स्वाभिमानी सरकार इस समझौते पर हस्ताक्षर करने से और उसके बाद इसे लागू करने से इनकार कर देती।"

गौरतलब है कि माकपा महासचिव प्रकाश करात ने रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कहा था कि जब भारत-अमेरिका परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर होंगे तो उस दिन को वाम दल 'काला दिवस' के रूप में मनाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+