3 वर्षो की रिकार्ड गिरावट के साथ बंद हुआ निक्के ई (लीड-1)
टोक्यो, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में वित्तीय राहत पैकेज बिल के नामंजूर होने से घबराए निवेशकों ने बाजार से रातोंरात पैसा निकालना शुरू कर दिया, नतीजतन जापान के प्रमुख सूचकांक 'निक्के ई 225' सूचकांक में मंगलवार को तीन वर्षो की रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई।
निक्के ई 225 आज 483.75 अंक यानी 4.12 प्रतिशत गिरावट दर्शाते हुए 11,259.86 पर पर बंद हुआ। इस दौरान 'टॉपिक्स' सूचकांक भी 40.46 अंक यानी 3.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,087.41 के स्तर पर बंद हुआ।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक अमेरिकी बाजार को वित्तीय संकट से उबारने के लिए बुश प्रशासन के प्रस्तावित 700 अरब डॉलर के वित्तीय राहत पैकेज बिल पर 'हाउस आफ रिप्रजेंटेटिव्स' की मुहर न लगने की वजह से निवेशकों का पूंजी बाजार से भरोसा उठता जा रहा है।
हालांकि अमेरिकी वित्तीय संकट के असर से घरेलू बाजार को बचाने के लिए 'बैंक आफ जापान' ने पूंजी बाजार में दो खरब येन यानी 18.89 अरब डॉलर डाले हैं लेकिन इस प्रयास का भी आंशिक असर ही देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications