गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रिजेंटिव्स सदन में राष्ट्रपति जार्ज बुश के आर्थिक पैकेज को मंजूरी नहीं मिलने का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर साफ देखने को मिला। भारतीय शेयर बाजार भी मंगलवार को गिरावट के रुख के साथ खुले।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 417.57 अंक गिरकर 12,178.18 पर खुला और 10.16 बजे यह और गिरावट के साथ 12,153.55 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सोमवार को यह 12,595.75 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' मामूली गिरावट के साथ 3848.70 पर खुला और इसी समय यह भी 3820.85 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सोमवार को यह 3850.05 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications