सिंगुर मसले पर रतन टाटा से 3 अक्टूबर को मिलेंगे बुद्धदेब

कोलकता, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि सिंगुर मसले पर बातचीत के लिए टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा के साथ तीन अक्टूबर को एक बैठक की जाएगी।

राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में बुद्धदेब ने कहा, "टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा और राज्य सरकार के बीच तीन अक्टूबर को एक बैठक होगी।"

बातचीत के विषय के बारे में बताने से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपनी तरफ से विवाद को सुलझाने की पूरी कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा, "मैं बैठक के बारे में कुछ भी नहीं कहूंगा। आप सभी को बैठक का नतीजा उस दिन पता चल जाएगा।" मुख्यमंत्री ने कहा कि सात सितंबर को राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी की मध्यस्थता में राजभवन में हुए समझौते से राज्य सरकार पीछे नहीं हटी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने टाटा मोटर्स की नैनो परियोजना के भीतर अधिकतम 70 एकड़ जमीन किसानों को लौटाने का प्रस्ताव रखा था। इससे अधिक जमीन परियोजना स्थल के अंदर मुहैया करवाना सरकार के लिए संभव नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+