मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बनेगी एविएशन सिटी

भोपाल, 30 (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के डबरा में देश की पहली एविएशन सिटी बनेगी। इस परियोजना को टाइगर लीप नाम दिया गया है। ग्वालियर एग्रीकल्चर लिमिटेड और मध्यप्रदेश सरकार की संयुक्त परियोजना आगामी पांच साल में पूरी हो जाएगी।

यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और सरकार के प्रवक्ता कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्रिपरिषद के फैसलों का ब्योरा देते हुए संवाददाताओं को बताया कि डबरा की शक्कर मिल की जमीन पर एविएशन सिटी बनाई जाएगी। इस परियोजना के पूरा हो जाने से हवाई जहाजों की मरम्मत और सुधार कार्य मध्यप्रदेश में हो सकेंगे। अभी तक जहाजों के सुधार कार्य का काम सिंगापुर की एक कंपनी के पास है।

विजयवर्गीय के मुताबिक इस परियोजना की कुल लागत 20 हजार करोड़ है जो कई चरणों में पूरी होगी। यह परियोजना बेरोजगारों को भी रोजगार देने में सहायक होगी। इससे 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। इसके अतिरिक्त इंदौर के क्रिस्टल आई़ टी़ पार्क के लिए झूम डेवलपर्स की निविदा को मंत्रिपरिषद ने हरी झंडी दे दी।

प्रदेश में बच्चों के कुपोषण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने उन सभी ब्लॉकों में शक्तिमान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है जहां 50 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं। इस योजना के तहत कुपोषित बच्चों को दिन में तीन बार भोजन दिया जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा कि कुपोषण के मुद्दे पर सरकार सचेत और सर्तक है।

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने संविदा शाला शिक्षकों को अध्यापक संवर्ग में नियुक्ति देने का निर्णय लिया। लोक निर्माण विभाग के पांच अभियंताओं को सेवा वृद्धि दे दी गई।

चार सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। जबलपुर-गोंदिया की छोटी रेल लाइन को बड़ी में परिवर्तित करने के लिए भी जमीन आवंटित करने का सरकार ने फैसला लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+