'किडनेप' में खलनायक के किरदार में हैं इमरान
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड निर्देशक संजय गढ़वी की गुरुवार को रिलीज हो रही फिल्म 'किडनेप' में अभिनेता इमरान खान खलनायक की भूमिका में हैं।
फिल्म कबीर शर्मा (इमरान खान) नाम के एक युवा पर आधारित है, जो कुछ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। कबीर विक्रांत रैना (संजय दत्त) की बेटी सोनिया (मिनीषा लांबा) को अगवा कर लेता है और सोनिया को बचाने के लिए विक्रांत को अपराध करने को मजबूर कर देता है।
चर्चा है कि यह हॉलीवुड फिल्म 'रैनसम' पर बनी है, हालांकि निर्देशक इससे इंकार करते हैं।
गढ़वी ने आईएएनएस से कहा, "यह फिल्म मेल गिब्सन अभिनीत 'रैनसम' का हिंदी रूपांतरण नहीं है। 'किडनेप' मुझे एक फिल्म निर्माता के रूप में बेहतर ढंग से स्थापित करेगी।"
पहली फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में अहिंसा के सिद्धांत पर चलने वाले एक सीधे-सादे युवा का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले इमरान अपनी दूसरी ही फिल्म में खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications