भारत-फ्रांस परमाणु करार पर हस्ताक्षर मंगलवार शाम तक

पेरिस, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और फ्रांस के बीच परमाणु समझौते पर मंगलवार की शाम तक हस्ताक्षर हो सकते हैं।

पेरिस, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और फ्रांस के बीच परमाणु समझौते पर मंगलवार की शाम तक हस्ताक्षर हो सकते हैं।

इस समझौते के बाद ईंधन और रिएक्टरों की आपूर्ति समेत दोनों देशों के बीच पूर्ण परमाणु सहयोग प्रारंभ हो जाएगा।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की बातचीत के बाद आज शाम इस समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।

परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के लिए किया जा रहा यह समझौता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय परमाणु सहयोग को व्यापक स्थान उपलब्ध कराएगा। इसके बाद दोनों देश व्यवहारिक शोध, रिएक्टर, परमाणु ईंधन आपूर्ति, परमाणु सुरक्षा, विकिरण और परमाणु ईंधन प्रबंधन जैसे मामलों में सहयोग कर सकेंगे।

दोनों देश अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी आपसी सहयोग बढ़ाने के इच्छुक हैं। फ्रांसीसी फर्म अस्ट्रिम ने इस संबंध में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वाणिज्यिक शाखा एंट्रिक्स कार्पोरेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इसके अतिरिक्त दोनों देश एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर भी हस्ताक्षर करेंगे जो भारत में काम कर रहे फ्रांसीसियों और फ्रांस में काम कर रहे भारतीयों के लिए लाभप्रद होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+