निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं : सेबी
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के प्रतिभूति एवं विनिमय नियामक बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष सी. बी. भावे ने मंगलवार को कहा कि भारतीय शेयर बाजार लचीला हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
भावे ने कहा, "क्लियरिंग प्रणाली शेयरों के उतार-चढ़ाव से निपटने में सक्षम है और बाजार कड़ी निगरानी में हैं।" वे अमेरिका में सोमवार को 'हाउस आफ रिप्रजेंटेटिव्स' द्वारा 700 अरब डॉलर के प्रस्तावित वित्तीय राहत पैकेज बिल को ठुकराए जाने के मद्देनजर मंगलवार को नई दिल्ली में जल्दीबाजी में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
गौरतलब है कि सुबह केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भावे से मुलाकात कर बाजार के मौजूदा हालात पर चर्चा की थी।
भावे ने कहा, "यदि शॉर्ट सेलिंग के मानदंडों के उल्लंघन से संबंधित ठोस सबूत मिलतें है, तो इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने यह भी कहा कि सेबी बाजार के हालात पर पैनी निगाह रखे है इसलिए चिंता की कोई जरूरत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications