बम विस्फोटों से चिंतित है आस्ट्रेलियाई टीम
सिडनी, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में हाल में हुए बम विस्फोटों ने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ा दी है। आस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क के मुताबिक चार मैचों की टेस्ट श्रंखला का तीसरा मैच दिल्ली में ही खेला जाना है, इस कारण उनके साथी ज्यादा चिंतित हैं।
असुरक्षा की भावना से पैदा हुई चिंता के कारण आस्ट्रेलियाई टीम दिल्ली में खेलने से इंकार कर सकती है, लेकिन फिलहाल वह अपने सुरक्षा सलाहकार फ्रैंक डिमासी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसमें वह खुलासा करेंगे कि आस्ट्रेलियाई टीम दिल्ली में खेलेगी या नहीं।
'क्रिकइंफो' ने क्लार्क द्वारा सिडनी के रेडियो स्टेशन 2केवाई को दिए गए साक्षात्कार के हवाले से लिखा है, "विस्फोट हमारे दिमाग में घर कर गए हैं। हम इस बात को लेकर खासे चिंतित हैं कि हमें तीसरा टेस्ट दिल्ली में खेलना है, जहां लगातार विस्फोट हो रहे हैं। हालांकि इस संबंध हमने कोई फैसला नहीं किया है, हमें सुरक्षा सलाहकार की रिपोर्ट का इंतजार है।"
जयपुर में एक सप्ताह बिताने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम हैदराबाद पहुंच चुकी है, जहां वह बोर्ड अध्यक्ष एकादश के साथ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 9 अक्टूबर से बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच दिल्ली में 29 अक्टूबर से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications