आईपीएल में खेल सकते हैं पीटरसन और फ्लिंटॉफ

लंदन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के कप्तान केविन पीटरसन और हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ अगले सत्र में भारत में खेली जाने वाली ट्वेंटी-20 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ जुड़ सकते हैं।

यूरोप की खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' से बातचीत में आईपीएल के प्रमुख ललित मोदी ने कहा कि पीटरसन और फ्लिंटॉफ के अतिरिक्त इंग्लैंड के कुछ और प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल में अगले वर्ष अपना जलवा बिखेर सकते हैं।

पिछले वर्ष आयोजित आईपीएल के पहले संस्करण में हैंपशायर के हरफनमौला खिलाड़ी दमित्रि मैसकारेनहास को छोड़कर और कोई इंग्लिश खिलाड़ी नहीं खेला था।

आईपीएल में खेलने को लेकर इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और खिलाड़ियों को बीच थोड़ी गरमा-गरमी भी हुई थी, लेकिन ईसीबी ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं दी थी।

अब स्थितियां बदल रही हैं। खुद मोदी ने इस बात को स्वीकार किया है। मोदी ने कहा, "दूसरे संस्करण में हम इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों को खेलते देख सकते हैं। बातचीत चल रही है। आशा है परिणाम सकारात्मक ही आएगा।"

मोदी ने कहा कि तीसरे संस्करण के बाद आईपीएल में हिस्सा लेने वाले फ्रेंचाइजी की संख्या बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है। उन्होंने कहा, "पहले संस्करण की सफलता के बाद हमें लगने लगा था कि फ्रेंचाइजी की संख्या बढ़ाए बगैर काम नहीं चलेगा, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला तीसरे संस्करण के बाद ही किया जाएगा"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+