अहमद शुजा पाशा होंगे आईएसआई के प्रमुख

इस्लामाबाद, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने मुख्य खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के नए प्रमुख की नियुक्ति की घोषणा की है। लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शुजा पाशा आईएसआई के नए महानिदेशक होंगे। वे लेफ्टिनेंट जनरल नदीम ताज की जगह लेंगे। ताज पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के करीबी माने जाते हैं।

इसके साथ ही सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया है। मंगलवार रात सेना की ओर से जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई है।

सेना प्रमुख जनरल इश्फाक परवेज कयानी ने प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की मंजूरी से एक नए चीफ ऑफ जनरल स्टाफ की नियुक्ति की है और नौ कमांडरों में से चार को बदल दिया है। इस बदलाव को सेना पर कयानी की पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम भी माना जा रहा है।

सेना और आईएसआई में यह बदलाव उस वक्त हुआ है जब इस्लामाबाद अफगानिस्तान से लगे कबायली इलाकों से तालिबान और अलकायदा के आतंकवादियों को खदेड़ने के अभियान में लगा हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+