धूम्रपान के दृश्यों को लेकर दो खेमों में बंटा बॉलीवुड
मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। दो अक्टूबर से लागू होने जा रही नई धूम्रपान निषेध नीति का सैफ अली खान, शबाना आजमी और अक्षय खन्ना जैसी बॉलीवुड की ज्यादातर हस्तियों ने स्वागत किया है लेकिन परदे पर भी इस पर रोक लगाने की बात उन्हें रास नहीं आ रही है।
मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। दो अक्टूबर से लागू होने जा रही नई धूम्रपान निषेध नीति का सैफ अली खान, शबाना आजमी और अक्षय खन्ना जैसी बॉलीवुड की ज्यादातर हस्तियों ने स्वागत किया है लेकिन परदे पर भी इस पर रोक लगाने की बात उन्हें रास नहीं आ रही है।
मधुर भंडारकर और सैफ के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर रोक लगनी चाहिए लेकिन परदे पर इस पर रोक क्यों लगाई जा रही है? परदे पर कलाकार केवल अभिनय करता है और यह बात हर किसी को मालूम होती है।
अक्षय खन्ना के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर रोक लगनी चाहिए लेकिन फिल्मों में नहीं जबकि इरफान खान के अनुसार धूम्रपान पर रोक लगनी ही चाहिए क्योंकि यह वायु प्रदूषण बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है।
शबाना, जावेद अख्तर, अनुराग कश्यप, अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा मानती हैं कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर रोक तो लगनी ही चाहिए लेकिन परदे पर नहीं।
शबाना कहती हैं कि चर्चित हस्तियों को बेशक धूम्रपान नहीं करना चाहिए लेकिन परदे पर रोक लगाने का कोई अर्थ नहीं है क्योंकि धूम्रपान के जरिए चरित्र का वर्णन करने में आसानी होती है, खासकर जब महिलाओं के बुरे चरित्र को दिखाने की जरूरत हो।
हेमामालिनी मानती हैं कि सार्वजनिक स्थलों सहित फिल्मों में भी धूम्रपान पर रोक लगनी चाहिए। राखी सावंत और अमृता अरोड़ा भी उनकी बात से पूर्णत: सहमत हैं।
लिलेट दुबे, प्रकाश झा और कंगना रानावत के अनुसार धूम्रपान पर रोक नहीं लगनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications