धमाल मचाएगी रितिक और

सुभाष के. झा

सुभाष के. झा

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। निर्देशक अनुराग बासु की फिल्म 'काइट्स' में लैटिन अभिनेत्री बारबरा मूरी के साथ बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि बासु के अनुसार यह फिल्म रितिक की अब तक की फिल्मों में से बेहतरीन साबित होगी, जिसमें वे अपने नृत्य के अलावा बारबरा के साथ अपनी बेहतरीन कैमिस्ट्री के लिए भी पसंद किए जाएंगे।

बासु के अनुसार ऐश्वर्या राय के साथ 'धूम 2' में उनकी जोड़ी को जितना पसंद किया गया था, उससे कहीं ज्यादा बारबरा के साथ इस फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों का प्यार मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार रितिक और बारबरा के बीच के दृश्य इतने अंतरंग और कामुक थे कि शूटिंग के दौरान राकेश रोशन को सेट छोड़कर चले जाने के लिए कहा गया था।

राकेश रोशन ने आईएएनएस से कहा, "फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। 12 सितम्बर को न्यू मैक्सिको में शूटिंग पूरी करने के बाद इन दिनों हम लास वेगास में शूटिग कर रहे हैं। यहां से 3 अक्टूबर को हम लास एंजेलिस जाएंगे और 12 अक्टूबर तक मुंबई लौट आएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+