मनमोहन ने की यूरोपीय देशों से निवेश की अपील

पेरिस, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। निवेश अनुकूल नीतियों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यूरोपीय देशों के उद्यमियों से भारत में निवेश करने की अपील की है।

पेरिस, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। निवेश अनुकूल नीतियों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यूरोपीय देशों के उद्यमियों से भारत में निवेश करने की अपील की है।

नौवीं इंडिया-ईयू बिजनेस समिट के समापन सत्र में उद्यमियों को संबोधित करते हुए मनमोहन ने कहा, "हमारी सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास पर खासा जोर दे रही है। ऊर्जा, बिजली, सड़क, रेलवे, हवाईअड्डों और बंदरगाहों के क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं आपसे आग्रह करूंगा कि आप हमारी निवेश संबंधी नीतियों पर गौर करें और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा दें। मेरा आपसे आग्रह है कि आप हम पर विश्वास करें और अच्छे रिश्तों के भविष्य के लिए हमारे यहां आप निवेश करें।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "परमाणु व्यापार भी एक ऐसा क्षेत्र है, जहां हम एक दूसरे को सहयोग कर सकते हैं। इस क्षेत्र में फ्रांस से आज ही हमने समझौता किया है। हम उम्मीद करते हैं कि अन्य यूरोपीय देशों के साथ भी जल्द ही ऐसे समझौते होंगे।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षो में भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास की दर औसतन नौ फीसदी रही है। आने वाले दिनों में इसके घटने के आसार हैं।

इस मौके पर देश के वाणिज्य व उद्योग मंत्री कमलनाथ समेत फेडरेशन आफ इंडियन चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के 60 सदस्यों का एक प्रतिनिधमंडल भी मौजूद था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+