40 फीसदी स्वास्थ्य समस्याएं धूम्रपान से सम्बद्ध : रामदॉस

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदॉस का कहना है कि देश की 40 फीसदी स्वास्थ्य समस्याओं का सीधा संबंध धूम्रपान से है।

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदॉस का कहना है कि देश की 40 फीसदी स्वास्थ्य समस्याओं का सीधा संबंध धूम्रपान से है।

रामदॉस ने आईएएनएस के साथ एक विशेष भेंटवार्ता में कहा, "विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक सर्वेक्षण के मुताबिक तंबाकू का व्यवसाय 35,000 करोड़ रुपये का है जबकि इससे होने वाली बीमारियों के इलाज और उत्पादकता को होने वाले नुकसान का व्यय 360 अरब रुपये है।"

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में करीब 50 लाख लोग तंबाकू की वजह से होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं जिनमें 10 लाख भारतीय हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आगामी दो अक्टूबर से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर रोक लगाने के बारे में उन्होंने कहा, "मैं नैतिक पुलिस या अभिभावक की भूमिका नहीं निभा रहा हूं, सिर्फ अपना काम कर रहा हूं। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में लोगों में जागरुकता फैलाना मेरा फर्ज है।"

उन्होंने कहा कि दुनिया की कुल आबादी का छठा हिस्सा भारत में रहता है जहां 60 करोड़ लोगों की आयु 30 वर्ष से कम है। उन्हें आने वाले खतरों से आगाह करना सरकार का दायित्व है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+