सोमालिया के जलदस्यु ने दूसरे मलेशियाई टैंकर को मुक्त किया

कुआलालंपुर, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। मलेशियाई सरकार के 20 लाख डॉलर की रकम फिरौती में देने के बाद सोमालिया के जलदस्यु ने दूसरे तेल टैंकर को भी मुक्त कर दिया है।

समाचार एजेंसी डीपीए ने मंगलवार को कहा है कि एमटी बुंगा मेलाटी 2 नामक टैंकर जिसका अपहरण 19 अगस्त को अदन की खाड़ी से किया गया था, सोमवार सुबह रिहा कर दिया गया।

हथियारबंद समुद्री डकैतों ने टैंकर का अपहरण करते समय चालक दल के एक सदस्य की हत्या कर दी थी। चालक दल के अन्य 38 सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक है।

गौरतलब है कि समुद्री लुटेरों ने रविवार को एमटी बुंगा मेलाटी 5 नामक टैंकर और इसके चालक दल के 41 सदस्यों को मुक्त कर दिया था। एमटी बुंगा मेलाटी 2 के अपहरण के 10 दिन बाद जल दस्युओं ने इस पर हमला बोला था।

समुद्री डकैतों की इन गतिविधियों के बाद मलेशिया ने दस्युग्रस्त सोमालिया के समुद्री क्षेत्र में जहाजों के आवागमन पर निगरानी के लिए दो लड़ाकू पोतों को उस क्षेत्र में भेजा है।

गौरतलब है कि 1991 के बाद से सोमालिया का तट जहाजों के लिए सबसे खतरनाक क्षेत्र बन गया है। लाल सागर और हिंद महासागर को जोड़ने वाली अदन की खाड़ी दुनिया का सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग है। यहां से हर वर्ष करीब 20,000 जहाज गुजरते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+