रवि और अहमद ने की अच्युतानंदन की आलोचना

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की आर्थिक नीतियों के विरोध में केरल के वाम मोर्चा के आगामी 17 अक्टूबर को संसद के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन के फैसले की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है।

अच्युतानंदन के इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए संसदीय कार्यमंत्री वयालार रवि और विदेश राज्य मंत्री ई. अहमद ने कहा, "केरल की सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) अपने आंतरिक मतभेदों को छुपाने और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की लाइन की रक्षा के लिए यह आयोजन कर रहे हैं।"

रवि ने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार केरल के मामले में अब तक की सबसे अच्छी सरकार रही है। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी और अहमद के साथ मिलकर मैं राज्य के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं।"

उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका होगा जब किसी राज्य का मुख्यमंत्री संसद भवन के बाहर धरने पर बैठेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+