एकदिवसीय मैचों के लिए नए नियमों की घोषणा

दुबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एकदिवसीय क्रिकेट के लिए कुछ नए नियमों की घोषणा की है।

नए नियमों के तहत बल्लेबाजी करने वाली टीम को यह फैसला लेने का हक होगा कि वह दूसरा और तीसरा पावरप्ले कब खेलना चाहती है। पहले यह फैसला क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम करती थी।

आईसीसी का यह फैसला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच बुधवार से खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रंखला में लागू हो जाएगा। जून में हुई मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में आईसीसी ने सर्वसम्मति से ये फैसले लिए हैं।

आईसीसी ने पावर-प्ले नियमों में कई बदलाव किए हैं। इसके तहत कप्तान को दूसरे व तीसरे पावर-प्ले के दौरान 30 गज की रेखा के बाहर तीन खिलाड़ी रखने का अधिकार मिल गया है।

इससे पहले तीसरा खिलाड़ी सिर्फ दूसरे या तीसरे पावर-प्ले के दौरान 30 गज की रेखा से बाहर खड़ा हो सकता था।

इसके अलावा अब मैदान में मौजूद अंपायर कैच की वैधता को लेकर तीसरे अंपायर से संपर्क कर सकते हैं। तीसरा अंपायर मैदान में खड़े अंपायरों को बताएगा कि कैच अच्छी तरह पकड़ा गया है या नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+