खिलाड़ियों के हिंसक यौन व्यवहार को बढ़ाती हैं महिला प्रशंसक
सिडनी, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अति उत्साही महिला प्रशंसक फुटबाल खिलाड़ियों के हिंसक यौन व्यवहार के लिए जिम्मेदार होती हैं। यह बात हाल में आई एक रिपोर्ट में कही गई है।
डीकिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं पीटर मेवेट्ट और किम टोफ्फोलेट्टि ने न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की महिला फुटबाल प्रशंसकों द्वारा खिलाड़ियों के यौन दुर्व्यवहार के बारे में व्यक्त राय के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष दिया।
शोधकर्ता टोफ्फोलेट्टि ने बताया, "महिला प्रशंसकों द्वारा खिलाड़ियों (उदाहरण के लिए आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग- एएफएल के खिलाड़ी) के यौन व्यवहार के बारे में कही गई बातों के विस्तार में जाने पर हमने पाया कि आपसी सहमति से बनाए गए यौन संबंध, बलात्कार और हिंसक यौन व्यवहार में स्पष्ट अंतर है।"
विश्वविद्यालय के एक वक्तव्य के अनुसार पाया गया कि कई बार यौन हिंसा महिलाओं की गतिविधियों का ही परिणाम थी। कुछ महिलाएं फुटबाल खिलाड़ियों को आमंत्रित करते हुए उनके आगे पीछे डोलती हैं जिससे उन खिलाड़ियों के लिए ना कर पाना मुश्किल होता है।
शोधकर्ता ने बताया कि फुटबाल खिलाड़ियों को महिलाओं के साथ दोस्ती और अस्थायी संबंध बनाने में आगे माना जाता है। प्राय: शीर्ष फुटबाल खिलाड़ी मानते हैं कि वे महिलाओं के साथ कुछ भी करने के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि किसी महिला के आमंत्रण को ठुकराना खिलाड़ियों के लिए असामान्य माना जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications