ईद के ऐन पहले कश्मीर के बाजारों में खरीदारों की भीड़

श्रीनगर, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। रमजान का पवित्र महीना खत्म होने और ईद-उल-फितर का त्योहार नजदीक आने के साथ ही कश्मीर घाटी के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।

श्रीनगर, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। रमजान का पवित्र महीना खत्म होने और ईद-उल-फितर का त्योहार नजदीक आने के साथ ही कश्मीर घाटी के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।

एक सरकारी कर्मचारी शौकत अहमद ने बताया, "ईद में अभी भी एक या दो दिन बाकी हैं लेकिन शहर की ज्यादातार बेकरियों की खाद्य सामग्री पूरी तरह बिक चुकी हैं।"

भारतीय उपमहाद्वीप में ईद का त्योहार बुधवार अथवा गुरुवार को मनाया जाएगा।

घाटी के लगभग सभी बाजारों में मुर्गीपालकों, मांस, बेकरी और कपड़े की दुकानों पर भारी भीड़ लगी हुई है जहां लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

मुजफ्फर अहमद नाम के एक कालेज शिक्षक ने आईएएनएस को बताया, "लोग ऐसे खरीदारी कर रहे हैं जैसे दुनिया खत्म होने वाली है। जरूरत से ज्यादा चीजें खरीदना हमारी आदत बन चुकी है।"

अन्य लोगों के पास अपनी इस खरीदारी के लिए पर्याप्त कारण मौजूद हैं। एक व्यवसायी बशारत अहमद ने अधिक खरीदारी के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्य भूमि से घाटी को जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के ठंड के मौसम में प्राय: बंद रहने के कारण लोग ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+