प्रधानमंत्री ने उड़ीसा हिंसा की निंदा की
पेरिस, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को उड़ीसा में हुई ताजा हिंसा की निंदा करते हुए राज्य सरकार को सलाह दी है कि वह राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करे।
पेरिस, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को उड़ीसा में हुई ताजा हिंसा की निंदा करते हुए राज्य सरकार को सलाह दी है कि वह राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करे।
ईसाई समुदाय के लोगों पर हमलों को लेकर यूरोपीय संघ की िंचंता पर प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ही भारत की धर्मनिरपेक्ष साख का बचाव किया था।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को उड़ीसा की हिंसा पर एक बयान जारी कर उड़ीसा सरकार को सलाह दी है कि वह राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखे और नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
प्रधानमंत्री ने राज्य में ताजा हिंसा की निंदा करते हुए लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। उड़ीसा में हिंदू और ईसाई समुदायों के बीच ताजा हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हुए।
सोमवार को मार्सेल्स में भारत-यूरोपीय संघ की नौवीं बैठक में संघ के नेताओं ने ईसाई समुदाय पर हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की थी।
संघ की चिंता पर प्रधानमंत्री ने कहा था वे पहले ही हिंसक घटनाओं की निंदा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने इसे 'राष्ट्रीय शर्म की घटना' करार दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications