बैंक प्रमुखों से मुलाकात करेंगे सरकोजी
पेरिस, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में मौजूदा वित्तीय संकट की वजह से फ्रांस के शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन दर्ज की गई भारी गिरावट से चिंतित फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी मंगलवार की शाम फ्रांसीसी बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करने वाले हैं।
सरकोजी के कार्यालय ने बताया कि पेरिस स्थित 'एलिस पैलेस' में होनेवाली यह मुलाकात फ्रांसीसी कंपनियों और गृहस्वामियों के लिए ऋण की उपलब्धता और वित्तीय संस्थानों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित की गई है। हालांकि अमेरिका में सोमवार को 'हाउस आफ रिप्रजेंटेटिव्स' द्वारा 700 अरब डॉलर के प्रस्तावित वित्तीय राहत पैकेज बिल ठुकरा दिए जाने की वजह से यह बैठक जल्दीबाजी में बुलाई गई है।
पिछले सप्ताह सरकोजी ने आश्वासन दिया था कि किसी भी वित्तीय संस्थान के धराशायी होने की स्थिति में सरकार उसकी मदद करेगी। यह घोषणा निवेशकों को यह भरोसा दिलाने के लिए की गई थी कि उनकी जमा राशि को कोई खतरा नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications