मलेशिया में मंदिरों के ढहाए जाने से तनाव बढ़ा
कुआलालंपुर , 30 सितम्बर (आईएएनएस)। मलेशिया में सरकारी और वन भूमि पर अवैध ढंग से बने मंदिरों को ढहाए जाने का सिलसिला जारी है, जबकि भारतीय समुदाय इस पर अपना कड़ा विरोध जता रहा है।
मलेशिया के जिन राज्यों में विपक्ष सत्ता में है वहां भी मंदिरों को ढहाए जाने की कार्रवाई चल रही है। मार्च में हुए आम चुनावों के बाद हुए एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 68 प्रतिशत भारतीयों ने विपक्ष के लिए मतदान किया था और विपक्षी गठबंधन पकातन रकयात को तीन राज्यों सेलंगोर, पेनांग और पेराक में जीत हासिल हुई थी।
इसी महीने सेलंगोर में वन भूमि पर बने एक मंदिर को ढहा दिया गया। गौरतलब है कि 19 वर्ष पुराने इस मंदिर को वर्ष 2002 से 2007 के बीच कई बार गिराया और बनाया गया।
मलेशिया में हिंदुओं के संगठन हिंद्राफ के प्रमुख पी. वायथमूर्ति ने ई-मेल के जरिये मंदिरों को गिराए जाने की आलोचना की है। वे फिलहाल लंदन में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications