कारोबार में विविधता लाएगी एनपीसीआईएल

बेंगलुरू, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी 'न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड' (एनपीसीआईएल) ने कहा है कि उसने अपने कारोबार में विविधता लाते हुए पवन ऊर्जा, पनबिजली और सौर ऊर्जा क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाएं शुरू की हैं।

बेंगलुरू, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी 'न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड' (एनपीसीआईएल) ने कहा है कि उसने अपने कारोबार में विविधता लाते हुए पवन ऊर्जा, पनबिजली और सौर ऊर्जा क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाएं शुरू की हैं।

पिछले वर्ष जनवरी में एनपीसीआईएल ने तमिलनाडु के कुडनगुलम जिले में 10 मेगावाट क्षमता वाला पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया था। उस वक्त कंपनी ने कहा था कि वह अगले छह महीने के दौरान पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता दोगुनी कर देगी।

एनपीसीआईएल ने पनबिजली संयंत्रों के विकास में भी कदम रखते हुए उत्तराखंड में टिहरी हाइड्रोइलेक्ट्रिक डेवेलपमेंट कारपोरेशन के साथ संयुक्त उपक्रम बनाया है। इस उपक्रम के तहत फिलहाल दो पनबिजली परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से एक महाराष्ट्र के मालशेज घाट में है, जो 600 मेगावाट क्षमता की है और 400 मेगावाट क्षमता वाला दूसरा संयंत्र इसी राज्य के हंबार में है।

एनपीसीआईएल ने मुंबई में जारी अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि उसने 'भारत हेवी इलेक्ट्रिक्स लिमिटेड' (भेल) के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत 700 मेगावाट क्षमता वाला टर्बो जेनरेटर बनाया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने कारोबार में विविधता स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन संबंधी अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए लाई है।

एनपीसीआईएल ने हालांकि अपनी रिपोर्ट में कहा, "हमरा लक्ष्य देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए परमाणु ऊर्जा प्रौद्योगिकी का विकास और परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+