मेक्सिको में 16 शव बरामद
तिजुआना(मेक्सिको), 30 सितम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको के उत्तरी सीमावर्ती शहर तिजुआना में 16 शव बरामद हुए हैं और पुलिस को अंदेशा है कि मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले स्थानीय गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के बाद यह बदले की कार्रवाई हो सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को चार शव तिजुआना में अटार्नी जनरल के कार्यालय के निकट और बाद में 12 शव एक प्राथमिक विद्यालय के नजदीक से बरामद किए गए।
बाजा कैलिफोर्निया के अटार्नी जनरल जोसे मैनुअल येपिज ने बताया कि मारे गए लोग 25 से 30 वर्ष की उम्र के हैं और इनमें एक महिला भी है।
येपिज के मुताबिक, "हम इस संभावना को खारिज नहीं कर रहे हैं कि इन हत्याओं को मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले तिजुआना गिरोह अरेलेनो फेलिक्स के सरगना की गिरफ्तारी के बदले में अंजाम दिया गया है। "
गौरतलब है कि 12 घंटो के दौरान तिजुआना और पड़ोसी शहरों में कुल 21 हत्याएं हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications