बबलू श्रीवास्तव समेत 3 को आजीवन कारावास
कानपुर, 30 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश में कानपुर जिला न्यायालय ने आयकर आयुक्त एल. डी. अरोड़ा की हत्या के आरोप में अंडरवर्ल्ड सरगना ओम प्रकाश श्रीवास्तव ऊर्फ बबलू श्रीवास्तव समेत तीन लोगों को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इन तीनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

कानपुर जिला एंव सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद्र ने बबलू को अरोड़ा की हत्या की साजिश रचने का दोषी पाया। न्यायालय ने कमल किशोर सैनी और मंजीत सिंह उर्फ मांगे सरदार नाम के दो अन्य आरोपियों को भी अरोड़ा की हत्या की साजिश रचने का दोषी पाया। अदालत ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अरोड़ा की वर्ष 1993 में इलाहाबाद में हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के इशारे पर 24 मार्च 1993 को बबलू, कमल किशोर और मंजीत ने अरोड़ा की इलाहाबाद में हत्या कर दी थी। बबलू कई अन्य मामलों में भी अभियुक्त है तथा वह अभी बरेली जेल में बंद है। बबलू दाऊद का दायां हाथ माना जाता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications