'अपहर्ताओं से जर्मन महिला के मित्रवत संबंध थे'

चंडीगढ़, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ के ताज होटल में लगी सीसीटीवी की फुटेज से स्पष्ट हुआ है कि रविवार को कथित तौर अपहृत जर्मन महिला के अपहर्ताओं के साथ मित्रवत संबंध थे।

पुलिस के मुताबिक फुटेज से यह भी पता चलता है कि 20 वर्षीय जर्मन महिला उन युवकों के साथ खुद ही स्कार्पियो एसयूवी में बैठी थी जिन पर उसने अपहरण का आरोप लगाया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होटल के सुरक्षाकर्मियों ने भी माना है कि महिला ने स्कार्पियो में बैठने से पहले युवकों से बातचीत की थी।

सहायक पुलिस अधीक्षक मधुर वर्मा ने बताया, "महिला रविवार दिन में एक बजकर 45 मिनट पर होटल पुहंची थी और कॉफी शॉप में अपने दोस्तों के साथ बैठी देखी गई। इसके बाद वह धूम्रपान करने के लिए पार्किं ग में गई और वहीं कुछ युवकों के साथ बातचीत करते हुए भी देखी गई।"

उल्लेखनीय है कि यह महिला जर्मनी स्थित एक प्रवासी भारतीय की शादी में शामिल होने चंडीगढ़ आई थी। महिला का आरोप है कि रविवार को कुछ युवकों ने उसका अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की तथा उसके साथ मारपीट भी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+