इंदौर के लोहा मंडी में 100 करोड़ की फर्जी खरीदी का भंडाफोड़

इंदौर, 30 (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के इंदौर में मंगलवार को आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने 100 करोड़ से अधिक की फर्जी लोहा खरीदी का भंडाफोड़ किया है। लोहा मंडी में कारोबारी भरत कोठारी के प्रतिष्ठान में मारे गए छापे में यह गफलत पकड़ी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा के संयुक्त संचालक हरेश्वर शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को एक दल ने लोहा मंडी स्थित लोहा भवन में दबिश दी। यहां से व्यापारियों का एक समूह लोहे की सामग्री का क्रय-विक्रय करता है। दबिश में आयकर विभाग के हाथ कई ऐसे दस्तावेज लगे हैं जिनसे यह बात साबित होती है कि माल की बिक्री के बगैर ही ठेकेदारों को बिल दे दिए जाते थे।

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग को मिले दस्तावेजों से इस बात की पुष्टि होती है कि पिछले चार साल में 100 करोड़ से अधिक की लोहे की खरीदी और बिक्री की गई है। इतना ही नहीं इन सभी के फर्जी बिल बनाए गए हैं। सीधे तौर पर यह आयकर की चोरी का मामला है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से वे ठेकेदार मुश्किल में पड़ जाएंगे जिन्होंने फर्जी बिलों के जरिए लोहे की खरीदी दर्शाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+