छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग विस्फोट, 4 सुरक्षाकर्मी की मौत (लीड-1)

रायपुर/नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। बस्तर में संदिग्ध नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ा दिया, जिससे एक डिप्टी कमांडेंट सहित चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नक्सलियों ने यह हमला उस समय किया जब रायपुर से 27 किलोमीटर दूर चित्रकोट में राष्ट्रपति और कई अतिविशिष्ट लोग मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध नक्सलियों द्वारा की गई बारूदी सुरंग विस्फोट का निशाना राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का काफिला नहीं था।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "छत्तीसगढ़ की यात्रा पर गईं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के काफिले पर किसी प्रकार का हमला नहीं हुआ। इससे पहले मीडिया में हमले की खबर आई थी। राष्ट्रपति चित्रकोट से सुरक्षित रायपुर पहुंच गईं। उन्होंने हेलीकाप्टर से अपना यह दौरा किया।"

राज्य के नक्सल निरोधी अभियान के प्रमुख गिरधारी नायक ने आईएएनएस को बताया कि बस्तर के मारदूम इलाके में नक्सलियों ने दोपहर लगभग 12 बजे एक बोलेरो वाहन को उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट और वाहन चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तथ दो जवानों की मौत अस्पताल में हुई।

डिप्टी कमांडेंट की पहचान 41 सीआरपीएफ बटालियन के दिवाकर महापात्रा के रूप में हुई। अन्य सभी घायल भी सीआरपीएफ के ही जवान हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पाटिल सोमवार सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर ही वायु सेना के एक विमान से बस्तर पहुंची थीं। उनके साथ उनके पति देवीसिंह पाटिल, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन, मुख्यमंत्री रमन सिंह और राज्य के मुख्य सचिव पी. जॉय उम्मेन भी मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+