जसवंत सिंह ने चामुंडा देवी हादसे की जिम्मेदारी ली
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने राजस्थान के चामुंडा देवी मंदिर में हुए हादसे की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। नवरात्र के पहले दिन हुए इस हादसे में 144 लोगों की मौत हो गई है।
जसवंत सिंह जोधपुर जिले में स्थित चामुंडा देवी मंदिर के संस्थापक सदस्य और न्यासी हैं। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जसवंत ने कहा, "यदि आप किसी को दोषी ही ठहराना चाहते हैं तो मैं इसकी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं।"
हादसे पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए जसवंत ने कहा, "ऐसे स्थानों पर स्थिति को नियंत्रित कर पाना बेहद मुश्किल है। क्योंकि जहां नारियल फोड़े जाते हैं, वह स्थान बहुत ही चिकना है। यदि एक आदमी फिसल गया तो फिर स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाता है।"
बाड़मेर जिले के जासोल गांव के रहने वाले जसंवत सिंह ने कहा, "इस हादसे से मारे गए लोग मेरे अपने हैं। मेरा निजी नुकसान हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications