वित्तीय पैकेज की नामंजूरी से वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट
न्यूयार्क, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में जारी वित्तीय संकट से उबरने संबंधी राष्ट्रपति जार्ज बुश के 700 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज को हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स द्वारा नामंजूर किए जाने का असर सोमवार को देश के शेयर बाजारों पर साफ दिखा और वाल स्ट्रीट में भारी गिरावट देखी गई।

डाओ जोंस और एस एंड पी में अक्टूबर 1987 के बाद भी सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।
डाओ जोंस 777.68 अंक या 6.98 प्रतिशत नीचे 10,365.45 के स्तर पर रहा। एस एंड पी 500 सूचकांक 106.59 अंक या 8.79 प्रतिशत नीचे 1,106.42 स्तर पर रहा। नैस्डेक कंपोजिट सूचकांक 199.61 अंक या 9.14 प्रतिशत गिरकर 1983.73 के स्तर पर बंद हुआ।
अमेरिकी वित्त मंत्री हैनरी पॉलसन ने इस घटनाक्रम पर निराशा व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि अमेरिकी वित्त प्रणाली को जल्द से जल्द राहत पैकेज की जरूरत है और वे सांसदों के साथ मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications