मिस्र में अपहृत पर्यटक अब चाड में
खार्तूम, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। दस दिन पहले मिस्र में अपहृत यूरोप के 11 पर्यटक और मिस्र के आठ गाइड इस समय चाड में हैं। अपहरणकर्ताओं और सूडानी सैनिकों के बीच सूडान-चाड सीमा पर हुई गोलीबारी के बाद अपहरणकर्ता उन्हें लेकर चाड में प्रवेश कर गए।

सूडानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि अपहरणकर्ताओं में से छह मारे गए और दो को पकड़ लिया गया। गोलीबारी में एक सूडानी सैनिक घायल हो गया।
समाचार चैनल 'अल-जजीरा' के मुताबिक अपहरणकर्ताओं का सरगना चाड का रहनेवाला है। पहले उसके मारे जाने की खबर थी लेकिन बाद में कहा गया कि उसे पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार किया गया दूसरा अपहरणकर्ता सूडानी नागरिक है।
प्रवक्ता ने बताया कि लड़ाई के दौरान एक गाड़ी में सवार 35 सशस्त्र लोग बंधकों को लेकर चाड की सीमा में प्रवेश कर गए। माना जा रहा है कि वे इस समय चाड-सूडान सीमा से 30 किलोमीटर अंदर ताबेह अल-शगारा में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।