वियतनाम में समुद्री तूफान, 42 मरे, 4 लापता
हनोई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी वियतनाम में हैगुपिट तूफान की वजह से आई बाढ़, भारी वर्षा और भूस्खलन में कम से कम 42 लोग मारे गए और चार घायल हो गए।
तूफान और बाढ़ नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भारी वर्षा और भूस्खलन की वजह से कई गांवों के लगभग 20,000 मकान और 18 स्कूलों के भवन बह गए। इन घटनाओं में 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक 6,00,000 से ज्यादा मुर्गियां और 18,000 मवेशी मारे गए।
तूफान प्रभावित इलाकों को खाली करवाने के काम में लगभग 5,000 वियतनामी सैनिकों को लगाया गया है।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को आशंका जताई कि पहाड़ी प्रांतों में भूस्खलन की और भी घटनाएं हो सकती हैं। केंद्र ने सन ला, लैंग सन और बैक जिआंग प्रांतों में भूस्खलन और रेड नदी के डेल्टा में बाढ़ की आशंका जताई है।
फिलिपिंस में 'हैगुपिट' का अर्थ 'सजा' होता है। शुक्रवार को वियतनाम में कहर ढाने से पहले यह तूफान फिलीपींस में कम से कम आठ और चीन में 17 लोगों की जान ले चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*